बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भगवतीगंज नगर स्थित श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 54वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव के दौरान रामचरितमानस पाठ, अखंड रामायण पाठ, रामधुन व भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। समापन दिवस पर हवन एवं विसर्जन के बाद भंडारा शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, समर जावेद, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्र व गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी समेत अन्य अतिथि शामिल हुए। समि...