बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर, संवाददाता। सादुल्लाह नगर क्षेत्र के अचलपुर चौधरी गांव में दो सौ वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला परंपरा के तहत शुक्रवार को प्रभु श्रीसीताराम के राज्याभिषेक का भव्य मंचन किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु की राजगद्दी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अयोध्या धाम से आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत वीरेंद्र दास महाराज ने भगवान श्रीराम का प्रथम तिलक कर समारोह का शुभारंभ किया। दिल्ली से आए विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अयोध्या से आए कलाकारों ने रामराज्याभिषेक की भावपूर्ण लीला प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन महंत वीरेंद्र दास महार...