Balrampur News: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भक्तिमय हुआ माहौल
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा-तुलसीपुर रोड स्थित नई बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर रहे। कथावाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को पापों से मुक्ति पाने तथा सद्कर्मों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है। कथा मानव जीवन में सदाचार, संस्कार, परोपकार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है। ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.