बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस और ग्राम चौकीदारों के बीच समन्वय एवं सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज ने थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों को वस्त्र वितरित किए। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में चौकीदारों के योगदान की सराहना की गई। उन्हें पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए गांवों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...