बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार स्थित नकटी नाले के किनारे बने एकमात्र श्मशान घाट की बदहाली से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में श्मशान घाट और वहां तक जाने वाला जर्जर मार्ग अंतिम संस्कार में बड़ी बाधा बन रहा है, जिससे कई परिवारों को देवीपाटन के सीरिया नाले स्थित श्मशान घाट का सहारा लेना पड़ रहा है। सभासद प्रतिनिधि राम दयाल सोनी समेत स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...