बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी 14 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चला।इसके बाद किशोरी की मां ने 15 अगस्त को गौरा चौराहा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि किशोरी क...