बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल की देखरेख में शनिवार को गांधी रेलवे कॉलोनी इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।अंडर-19 बालिका राइफल शूटिंग में बलरामपुर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला की हजरा बानो ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की संजना देवी ने द्वितीय व निकिता मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों स्थानों पर बलरामपुर की खिलाड़ियों के कब्जा जमाने से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में गोंडा की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सुभाष इंटर कॉलेज ...