बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। श्री दुःखहरण नाथ रामलीला कमेटी उतरौला के तत्वावधान में 12 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन हो रहा है। तीसरे दिन बुधवार को रामायण के प्रमुख प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। ताड़का वध, पुष्प वाटिका में राम-सीता के प्रथम दर्शन, शिव धनुष भंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और भगवान श्रीराम-माता सीता के विवाह की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धनुष टूटते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा, जबकि विवाह लीला के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीराम द्वारा ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का वध के प्रसंग से हुई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शिव धनुष टूटते ही गूंजा जय श्रीराम, सीता संग रघुवर ने रचाया विवाह मंचन में दिखाया गया कि गुरु विश्व...