बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अंतर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल अध्यापिका रश्मि शर्मा तथा शिक्षकों कृष्ण देव, कुमकुम सिंह और अजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का संचालन कराया। पहले मुकाबले में टैगोर सदन ने रमन सदन को 2-0 से हराया। टैगोर की ओर से सुशांत व ईशान ने एक-एक गोल दागा। दूसरे मैच में शिवाजी सदन ने रमन सदन को 5-2 से पराजित किया। शिवाजी सदन के राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच गोल किए। प्रतियोगिता के समापन पर ओवरऑल चैंपियन बने शिवाजी सदन को प्राचार्य वीरेंद्र प्रताप स...