बलरामपुर, नवम्बर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। साक्षर भारत मिशन के तहत जिले में कार्यरत रहे 889 साक्षरता कर्मियों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये मानदेय बकाया है। लंबे समय से भुगतान न होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को साक्षरता कर्मियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। साक्षर भारत मिशन के कर्मियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि मार्च 2018 तक साक्षर भारत मिशन के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में ब्लॉक समन्वयक और ग्राम पंचायतों में प्रेरक के पद पर कर्मियों ने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के साथ शासन की जागरूकता गतिविधियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में...