बलरामपुर, नवम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली का पर्व रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजारों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोग घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजावट का काम पूरा कर दीपोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। दीपावली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। पंडित बजरंगी शास्त्री ने बताया कि रविवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से रात 7:32 बजे तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल और वृषभ लग्न का है। इस अवधि में अमावस्या तिथि भी विद्यमान रहेगी। यह भी पढ़ें- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और दीप जलाने का तरीका ऐसे में श्रद्धालु...