बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के भाई ने अज्ञात व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का विवाह आगामी दो दिसंबर को तय था। शिकायत के मुताबिक आठ अक्टूबर की रात करीब एक बजे युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परेशान भाई ने पुलिस से बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शादी तय होने के बाद युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थानाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर 12 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले...