बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। गौरा चौराहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुस्ताक पुत्र सुभान निवासी मुस्लिमडीह मनकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आठ अक्तूबर को युवती के भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुस्ताक ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती पांच से छह माह की गर्भवती है। शादी की बात करने पर आरोपी के परिजनों ने इनकार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पीड़िता के बयान के आधार पर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुर्विजय, कांस...