बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर में मेला देखने गई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 20 अक्टूबर शाम करीब 5:30 बजे किशोरी दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में मेला देखने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के लखमा गांव निवासी ऐश राम वर्मा उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता न चलने पर पिता ने 22 अक्टूबर को उतरौला कोतवाली में लिखित शिकायत दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उतरौला मेले से 14 वर्षीय किशोरी लापता प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खि...