बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को फुलवरिया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है। पीड़िता को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पांच अगस्त को एक महिला ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को श्रवण कुमार पुत्र घिराऊ निवासी इमिलिया थाना तुलसीपुर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसी दिन पुलिस ने नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिय...