बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीब एक सप्ताह तक लापता रहने के बाद आरोपी ने 20 अगस्त को नाबालिग को उसके घर के पास रास्ते में छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी करीब एक सप्ताह पहले परिजनों को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि ग्राम जोधीपुरवा मथुरा बाजार थाना ललिया निवासी राजेंद्र पुत्र चंद्रिका उर्फ छोटकऊ उसे शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के दबाव और तलाश के बीच आरोपी 20 अगस्त को किशोरी को उसके घर के पास रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित...