Balrampur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को दोबारा भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश पुत्र रामपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी करीब एक महीने पहले भी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था। उस समय ग्रामीणों के समझाने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच कहासुनी होने पर लड़की घर लौट आई थी। 17 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे लड़की गांव के मंदिर में कीर्तन सुनने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे फिर से शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चलने पर परिजनों ने 23 अक्टूबर को रेहरा बाजार थाने में शिकायत द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.