बलरामपुर, नवम्बर 27 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीदत्तगंज पुलिस ने शुक्रवार को शांति भंग की आशंका में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय उतरौला के समक्ष प्रस्तुत किया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने शांतिभंग के मामले में छह लोगों गिरफ्तार किया है। इनमें रामचंद्र, विकास वर्मा, मिथिलेश और शिवचरण निवासी पिपरी कोल्हुई लालाडीह थाना श्रीदत्तगंज व सचिन ब्रह्म और देव वर्मा निवासी कांधभरी थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: श्रीदत्तगंज में ...