बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। वैश्य समाज की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हनुमानगढ़ी तिराहे स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्त ने समाज में एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि उद्योग, व्यापार और व्यवसाय के माध्यम से वैश्य समाज देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने समाज से संगठित होकर सेवा के साथ राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हनुमान चालीसा पाठ के साथ मनाया...