बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। ग्रामीणों व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीबालाजी सेवा समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श के साथ दवाएं दी गई। शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। रविवार को भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के निकट स्थित श्रीबालाजी मंदिर खाकी दास परिसर में आयोजित शिविर में लखनऊ के वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने बीपी, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने समिति के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए उ...