Balrampur News: विद्युत आपूर्ति में सुधार करने व लाइन लॉस को लेकर डीएम सख्त
बलरामपुर, जुलाई 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर व उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लाइन लॉस, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन, शिकायत निस्तारण तथा फीडरवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइन लॉस कम करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक है, वहां विशेष अभियान चलाकर कारणों की पहचान कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत सुधार कराएं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले लाइनमैनों के विरुद्ध कार्रवाई करने व अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लो वोल्टेज की समस्या को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.