Balrampur News: विजयादशमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी तेज
बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सनातन धर्म सभा बलरामपुर की तैयारी बैठक सोमवार को चौक बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें लगातार 77वीं बार होने वाली विजयादशमी शोभायात्रा और रावण पुतला दहन कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई। शोभायात्रा मार्ग में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण होने के कारण इस बार आवश्यक बदलाव करने पर विचार किया गया, ताकि आयोजन में कोई व्यवधान न हो। बैठक में स्वर्गीय बाबू केवल कृष्ण शर्मा के निधन से रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर सभा के पूर्व महामंत्री संजय शर्मा को चुना गया। जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल बलरामपुर रमेश पाहवा को वरिष्ठ महामंत्री व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल को महामंत्री बनाया गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सनातनी वैदिक परंपरा से सजेगा मां दुर्गा का दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.