बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: रेहराबाजार, संवाददाता। रेहराबाजार स्थित हनुमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मनीष चंद चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय, विद्यालय प्रबंधक रजत वर्मा और किशन वर्मा मौजूद रहे। मुख्य वक्ता जिलेदार पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों, मताधिकार के महत्व और देश के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी मन...