Balrampur News: वसीयत की जमीन पर कब्जे का आरोप
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वसीयत में मिली जमीन पर अवैध कब्जा करने, पुराना मकान ढहाकर नया निर्माण कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रेहरा बाजार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना धानेपुर (जनपद गोंडा) के बाबागंज निवासी एवं वर्तमान में ग्राम विजयपुर ग्रिन्ट थाना रेहरा बाजार में रह रहे शिव कुमार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि उनके पिता को ससुराल पक्ष की ओर से जीवित अवस्था में वसीयत के माध्यम से भूमि और मकान का हिस्सा प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वसीयत की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी; एसपी के निर्देश पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.