बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत विजयीडीह में वर्षों से कई सरकारी हैंडपंप खराब पड़े होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पंचायत प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। दुर्गा प्रसाद मौर्य ने बताया कि उनके घर के पास का हैंडपंप लंबे समय से खराब है। ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, बीडीओ सुनील कुमार आर्य ने कहा कि खराब हैंडपंपों की सूचना मिली है और उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...