बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आमजन से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीमों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया तथा पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। इसके अलावा विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों की सहायता भी की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महिलाओं औ...