Balrampur News: वन महोत्सव अभियान के तहत दिया गया हरियाली का संदेश, रोपित किए पौधे
बलरामपुर, जुलाई 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधेरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। हर्रैया सतघरवा क्षेत्र की बरहवा रेंज के गुगौली कला के मजरा पचपेड़वा गांव में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ आम, अनार, कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वहीं गैसड़ी क्षेत्र के आश्रम पद्धति विद्यालय बालापुर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पौधरोपण कर बच्चों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.