Balrampur News: वन भूमि पर कब्जे का आरोप, धान की रोपाई कराई गई नष्ट
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। ग्राम पंचायत सेमरहवा में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और पौधारोपण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर की गई धान की रोपाई नष्ट कराते हुए संबंधित महिला के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत सेमरहवा निवासी अतुल कुमार ने प्रभागीय वनाधिकारी सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग से शिकायत की। दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव की निवासी सावित्री देवी ने वन विभाग की गाटा संख्या-250 में करीब दो बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर धान की रोपाई कर ली थी। आरोप है कि इसी वर्ष पौधारोपण के दौरान लगाए गए सागौन के छोटे-छोटे पौधों पर भी खरपतवार नाशक रसायन डालकर उन्हें नष्ट कर दिया गया। भाभर रेंज के वनाधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.