Balrampur News: वन्यजीव सप्ताह पर बच्चों को जंगल से जोड़ने की पहल
बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर नई पीढ़ी को प्रकृति व वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है। वन विभाग व बलरामपुर फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में सात अक्टूबर को स्कूली बच्चों को सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जरवा इको पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बच्चे जंगल, वन्यजीवों व उनके प्राकृतिक आवास को करीब से जानेंगे। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और बलरामपुर फर्स्ट की टीम बच्चों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व की जानकारी देगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, वन्यजीवों के प्रति संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करना है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी बलरामपुर फर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.