Balrampur News: वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता में कक्षा सात रहा अव्वल
बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। राम बिलास अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा सात के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश चौरसिया, सह-प्रबंधक श्याम सुंदर, पूर्व छात्र राम कुमार व अवधेश कुमार उपस्थित रहे। परिणाम घोषित होने पर कक्षा सात ने प्रथम, कक्षा छह ने द्वितीय व कक्षा दो और कक्षा आठ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.