Balrampur News: लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज से चार गांवों की बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान
बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर के नगई टी-ऑफ से बिजली आपूर्ति पाने वाले नगई, पिपरा दुर्गानगर, पिपरी और प्रतापपुर गांवों के करीब सात हजार की आबादी इन दिनों भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रही है। क्षेत्र में लगातार लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता अल्ताफ, रोहित, अनमोल, पंकज और शंकर ने बताया कि प्रतिदिन शाम के समय नगई टी-ऑफ का फ्यूज उड़ जाने से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है। इससे पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से लोकल फाल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.