बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार पड़ाव चौक में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में एक युवक को रास्ते में घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ तुलसीपुर को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार नई बाजार पड़ाव चौक निवासी मुकेश पुत्र रमेश ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त रात करीब 9:30 बजे वह जा रहा था। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर पड़ोसी सोनू कौशल, संतोष कौशल, रवि कौशल व प्रकाश कौशल पुत्रगण चन्दर ने उसे रास्ते में घेर लिया। चारों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ईंट से हमला किए जाने से मुकेश के सिर में गंभीर चोट...