बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सदर तहसील में कार्यरत कुछ लेखपालों एवं कानूनगो के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर लोगों की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय एडवोकेट की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न राजस्व मामलों के निस्तारण में अनियमितता व कथित आर्थिक लेनदेन की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने आरोपों की सत्यता की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 10 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ह...