बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। लगातार बारिश के बाद बढ़े राप्ती नदी के जलस्तर और कटान से तटवर्ती गांवों में बनी चिंता फिलहाल कुछ कम हुई है। रविवार को जमालीजोत में कटान थम गई। हालांकि नदी आबादी से महज 20 फीट दूर होने के कारण ग्रामीणों में खतरा बरकरार है। प्रशासन व बाढ़ खंड की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। रविवार शाम चार बजे राप्ती का जलस्तर 104.240 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 38 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं चेतावनी बिंदु से जलस्तर 62 सेंटीमीटर ऊपर राप्ती नदी का जलस्तर पहुंच चुका है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए तटवर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ाई गई है।

कटान की स्थिति सदर तहसील के जमालीजोत में शुक्रवार रात तेजी से कटान होने से नदी आबादी और सड़क के बेहद करीब पहुंच गई थी। ग्रामीणो...