बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल रामअचल के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मोतीपुर निवासी रामअचल पुत्र साधू के मुताबिक 17 मई की सुबह करीब सात बजे वह घर से गोबर उठाने जा रहे थे। आरोप है कि काली मंदिर के पास पहले से मौजूद गांव के ही अक्षय कुमार, अर्जुन, भीम कुमार व रंजीत ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में रामअचल के सिर, बाएं हाथ, ...