Balrampur News: लाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केंद्र बना शोपीस, जांच के निर्देश
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लोहेपनिया में लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र उपयोग के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से आज तक गांव का कूड़ा एक बार भी केंद्र तक नहीं पहुंचाया गया। इसके चलते गांव में जगह-जगह कचरा फैला रहता है, जिससे गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर बनाए गए कूड़ा घर की स्थिति भी लगातार जर्जर होती जा रही है। उनका आरोप है कि केंद्र केवल कागजी खानापूर्ति और दिखावे तक सीमित है। पंचायती राज विभाग के अनुसार बड़े कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए 4.25 लाख और छोटे केंद्र के लिए 1.25 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। बावजूद इसके स्वच्छ भारत मिशन की मंशा धरातल पर पूरी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.