बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर। हरैया फीडर के ग्राम करौंदा के लालजी, सुगतीव, अमीर, रामप्रसाद, वसीम, विवेक, सुलेमान, खालिद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने लाइनमैन संजय कुमार पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन जोड़ने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के नाम पर अवैध वसूली जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर लाइनमैन फोन नहीं उठाता और अभद्रता करता है। ग्रामीणों ने लाइनमैन को हटाने के साथ गांव को हरैया फीडर से हटाकर तुलसीपुर फीडर से जोड़ने की मांग की है। जेई दयाराम सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...