Balrampur News: ललिया पुलिस ने तीन वारंटी दबोचे, न्यायालय भेजा
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललिया पुलिस ने शनिवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर सीओ ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनबीडब्ल्यू वारंट के मामले में त्रिलोकीनाथ पुत्र मनीराम व नानबाबू उर्फ बाबूराम पुत्र विश्वनाथ निवासी भगवानपुर कैली थाना ललिया तथा दूसरे मामले में पप्पू वर्मा पुत्र बच्चाराम वर्मा निवासी मोतीपुर मजरा मंगराकोहल थाना ललिया को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों वारंटियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: महराजगंज तराई पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार गिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.