बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. प्रकाश चन्द्र गिरि के नेतृत्व में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक प्राध्यापकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र अपर जिलाधिकारी शिव नरेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को फीडर कैडर का लाभ बहाल करने, स्थानांतरण प्रक्रिया सरल बनाने और ऑनलाइन स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग की गई। इसके अलावा तदर्थ प्रवक्ताओं को पुरानी पेंशन का विकल्प, पूर्व सेवा के आधार पर पदोन्नति और नियमितीकरण का लाभ देने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों...