बलरामपुर, सितम्बर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की ओर से सोमवार को होटल पथिक में शिक्षक दिवस एवं आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। उसके दिए संस्कार और शिक्षा व्यक्ति के पूरे जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। विधायक ने रोटरी क्लब के शिक्षा व समाज सेवा संबंधी प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व सदस्यों ने विधायक को क्लब ममेंटो एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया। सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा तैयार की गई युवा पीढ़ी ही समाज और राष्ट्र के विकास ...