Balrampur News: रोटरी क्लब ने मेधावियों को किया सम्मानित
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। सेंट जॉर्ज कान्वेंट स्कूल में रोटरी क्लब के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक जीडी पांडेय ने की। मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय कोऑर्डिनेटर शिवम तिवारी ने कहा कि ऐसे सम्मान बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय अध्यक्ष एमबी पांडे ने सफलता के लिए परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जरूरी बताया। उप प्रधानाध्यापिका सकीना खान ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Roo...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.