बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए शुरू की गई नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा का लाभ उतरौला क्षेत्र के रेहरा, सादुल्लाहनगर और मनकापुर मार्ग की महिलाओं को नहीं मिल सका। इन मार्गों पर लंबे समय से रोडवेज बसों का संचालन बंद है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की ओर से कई बार प्रार्थना पत्र और ज्ञापन देकर सरकारी बसें चलाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उतरौला तहसील क्षेत्र में फिलहाल चंद निजी बसों ही का सहारा है। मनकापुर के लिए दिन में केवल एक निजी बस उपलब्ध है, जबकि सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार के लिए भी सीमित संख्या में निजी बसें चलती हैं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा से खिली नारी शक्ति आपात स्थिति में यात्रियों को बैटरी रिक्शा समेत अन्य स्थानीय साधनों पर निर्भ...