बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को किंडरगार्टन के बच्चों ने रेड डे और दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान नन्हे-मुन्नों ने रंगों की पहचान के साथ गीत-संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। रेड डे पर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चे लाल रंग के आकर्षक परिधानों में विद्यालय पहुंचे। गुब्बारों, खिलौनों और फलों के माध्यम से उन्हें लाल रंग की पहचान कराई गई। वहीं, दीपावली उत्सव में बच्चों ने सुंदर दीये, रंगोली और सजावटी वस्तुएं बनाईं। शिक्षकों ने उन्हें पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया और सुरक्षित, स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विकासनगर किडज में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली उत्सव बच्चों ने...