Balrampur News: रील बनाने के दौरान पोखरे में डूबा युवक, मौत से मचा कोहराम
बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। नगर क्षेत्र स्थित श्री दुःखहरण नाथ मंदिर परिसर के पोखरे में रील बनाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद युवक को पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अरुण कश्यप (25) पुत्र घनश्याम कश्यप मंगलवार रात करीब 8:30 बजे मंदिर परिसर स्थित पोखरे के पास रील बना रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा एवं गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.