बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमुनही गांव में रास्ते में बकरी बांधने और चारपाई डालने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता उर्मिला पत्नी रामजन्म ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त शाम करीब सात बजे उसकी 17 वर्षीय भांजी रिया कुमारी घर के गेट के सामने खड़ी थी। इस दौरान गांव के सहदेव पासवान पुत्र चिन्नाव व उनका बेटा अमरेश पासवान रास्ते में बकरी बांधकर चारपाई पर बैठे थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रास्ते में बकरी बांधने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा आरोप है कि रिया ने रास्ते से बकरी हटाकर दूसरी जगह बांधने के लिए कहा। इस पर दोनों आरोपी नाराज हो गए और गाली-...