बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: सादुल्लाहनगर, संवाददाता। विकासखंड रेहराबाजार की ग्राम पंचायत गोकुला बुजुर्ग में कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता और कटौती करने के आरोप लगे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों के विरोध के बाद पूर्ति निरीक्षक मनमथ नाथ गुप्ता ने गांव पहुंचकर जांच की और लाभार्थियों के बयान दर्ज किए। गांव में 400 पात्र गृहस्थी और 25 अंत्योदय कार्डधारक हैं। जांच के दौरान मीरा देवी, सलमा, खैरुन्निसा, नाजमा, माधुरी देवी, वाहिद अली, नसरीन और रामसरन समेत 97 लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें दो से पांच महीने तक राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने राशन मिलने पर प्रति यूनिट एक से दो किलो अनाज कम देने तथा अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो के बजाय दो किलो चीनी देने का भी आरोप लगाया। शिकायतों पर पूर्ति ...