Balrampur News: रामलीला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाली 63वीं रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मैदान में आयोजन को लेकर समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंचन, दर्शकों की व्यवस्था, सुरक्षा और आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। अध्यक्ष ने बताया कि 11 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक रामलीला का मंचन होगा। लखीमपुर खीरी के न्यू आदर्श विजय रामलीला मंडल के कलाकार रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का मंचन करेंगे। धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, राम वनगमन, राम-भरत मिलाप, सीता हरण, लंका दहन, मेघनाद वध और रावण वध प्रमुख प्रसंग होंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मैलहा का ऐतिहासिक रामलीला मंचन 25 अक्तूबर से भरत मिलाप शोभाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.