बलरामपुर, सितम्बर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर और पहाड़ी नालों में तेज जलप्रवाह को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने तुलसीपुर तहसील के कैलाशगढ़ और भुसैलवा डीप पर पहुंचकर जलप्रवाह व आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। तेज बहाव वाले स्थानों पर नाव समेत सभी जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रखने और लगातार निगरानी के निर्देश दिए। कैलाशगढ़ व भुसैलवा डीप पर अधिकारियों ने बताया कि सिरिया पहाड़ी नाले में पानी आने के कारण दोनों स्थानों पर जलप्रवाह बढ़ा हुआ है। डीएम ने दोनों ओर की स्थिति और स्थानीय लोगों के आवागमन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले डीप पर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। आवश्यकता के अनुसार नाव की व्यवस्था रखी ...