बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मैदान व पहाड़ी इलाकों में बीते तीन दिन से हो रही भारी बारिश से राप्ती नदी में उफान आ गया है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। सदर तहसील के जमालीजोत गांव में शुक्रवार रात नदी ने तेजी से कटान करते हुए कई मीटर जमीन काट दी। राप्ती नदी अब आबादी से 20 फीट की दूरी तक पहुंच गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। यदि नदी के कटान की रफ्तार नहीं थमी तो आने वाले दिनों में घरों व सड़क पर भी संकट खड़ा हो सकता है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कल्याणपुर, जबदहा, टेंगनहिया, गुलामपुरवा, महंतपुरवा व जमालीजोत समेत कई तटवर्ती गांव कटान की चपेट में आप गए हैं।

कटान में तेजी जमालीजोत में ग्रामीणों के मुताबिक श...