बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: गैसड़ी, बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश से रतनपुर रेलवे फाटक के पास बने अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लैबुड़वा हॉल्ट और गैसड़ी जंक्शन के बीच स्थित इस अंडरपास से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, व्यापारियों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से लोग जान जोखिम में डालकर वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने को मजबूर हैं। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण कई वाहन उसमें पहुंचने के बाद बंद होकर बीच रास्ते में फंस जा रहे हैं। भाजपा बूथ संगठन की अध्यक्ष निर्मला गौतम ने मंडल रेल प्रबंधक गोरखपुर को पत्र भेजकर अंडरपास से तत्काल पानी निकलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बारिश का कहर: अंडरपास में जलभराव और बाढ...